मधुबनी, सितम्बर 2 -- मधुबनी। जिले में राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीआई नियंत्रण कार्यक्रम के तहत इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप की शुरुआत की जाएगी। इसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के जोखिम वाले लोगों तक जांच, परामर्श और उपचार की पहुंच सुनिश्चित करना है। इसको लेकर मॉडल अस्पताल में संबंधित कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। अभियान के तहत उच्च एचआईवी प्रसार वाले पंचायत, गांव, स्लम, हॉटस्पॉट, बॉर्डर और अंतरराज्यीय क्षेत्रों को चिन्हित किया जाएगा। शिविर में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के परिवारजन, उनके साथी, ट्रक चालक, प्रवासी, टीबी और कालाजार के मरीज तथा गर्भवती महिलाओं सहित अन्य जोखिम समूहों की जांच की जाएगी। कैंप में सिर्फ एचआईवी नहीं, बल्कि टीबी, हेपेटाइटिस बी और सी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और एनीमिया की भी स्क्रीनिंग होगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत...