साहिबगंज, अप्रैल 1 -- साहिबगंज। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीसी हेमंत सती उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने कहा कि जिले में प्रतिमाह लगभग 300 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जिसे पूरा करने हेतु अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 54 शिविरों के माध्यम से 2732 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जबकि आवश्यकता इससे अधिक है। उन्होंने निजी नर्सिंग होम एवं समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। डीसी हेमंत सती ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि रक्त को पैसे से नहीं खरीदा जा सकता, यह केवल दान से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया मरीजों एवं आपातकालीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.