चक्रधरपुर, अप्रैल 24 -- चक्रधरपुर। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी चक्रधरपुर बीडीओ कांचन मुखर्जी ने दिया। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल चाईबासा के ब्लड बैंक में प्रतिदिन रक्त की उपलब्धता बनाये रखने को लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्त की कमी के कारण जमशेदपुर और रांची से ब्लड लाकर मरीजों को दिया जा रहा है। इसलिए डीसी के निर्देश पर प्रत्येक महीने की 24 तारीख को चक्रधरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। जिससे मरीजों को समय पर रक्त मिल सके और जिला में ब्लड की कमी को दूर किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.