सदर अस्पताल में मॉकड्रिल कर हवाई हमले जैसी आपदा से बचाव की दी जानकारी
बेगुसराय, मई 14 -- संभावित हवाई हमले जैसी आपदा से बचाव व आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई को लेकर सदर अस्पताल में मंगलवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को आपदा के समय मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, प्राथमिक उपचार देने तथा अस्पताल में आपात व्यवस्था बनाए रखने की ट्रेनिंग दी गई। सायरन बजते ही कर्मियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन किया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपदा या हमले की स्थिति में जानमाल की क्षति को कम करना और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है। यह भी पढ़ें- आज संध्या सायरन बजाकर आपदा से निपटने का मॉकड्रिल उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल का डेमो शानदार रहा। उम्मीद है कि भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.