जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- सदर अस्पताल जमशेदपुर में सोमवार से मैटरनिटी हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) शुरू हो गया। इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल और एसीएमओ डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने किया। इस यूनिट में कुल 5 बेड हैं। यहां प्रसव के दौरान या बाद में गंभीर स्थिति में आने वाली गर्भवती महिलाओं को बेहतर इलाज प्रदान करने के लिए भर्ती किया जा सकेगा। एचडीयू से गंभीर हालत में आने वाली गर्भवती को अस्पताल से रेफर नहीं करना पड़ेगा। उन्हें यहीं बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मॉनिटर लगा है, जिसमें मरीज के ब्लड प्रेशर, हृदय की धड़कन, ऑक्सीजन आदि पर पल-पल नजर रखी जा सकेगी। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में चार मेडिकल ऑफिसर की हुई भर्ती इसके अलावा सिरींज पंप, एबीजी मशीन, डी फैब्रिलेटर मशीन, सक्शन मशीन और ऑक्सीजन कंसनट्रेटर भी हैं। जो गंभीर मरीजों को जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.