हाजीपुर, मार्च 28 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग व जयप्रभा मेदांता हॉस्पीटल के तत्वावधान में संयुक्त रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल पीआईसीयू इकाई में आयोजित शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन सह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. श्याम नंदन प्रसाद, डीपीएम डॉ. कुमार मनोज, एनसीडीओ डॉ. आरके साहू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एसएन प्रसाद ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जिले के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से चिकित्सीय परामर्श उनके घर के पास ही मिल जाता है। शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ी, जहां करीब 200 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिला। इस शिविर में मेदांता हॉस्पीटल के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। हृदय रोग वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.