सदर अस्पताल में मृत कांवरिया की तीन दिन बाद पहचान
देवघर, अगस्त 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तीन दिन पूर्व अज्ञात कांवरिया की मौत के बाद शनिवार को उसकी पहचान कर ली गई। मृतक बिहार के खगड़िया जिले के निवासी 38 वर्षीय राजकुमार यादव था। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पहनावे, गले में पहने माला और चेहरे से पहचान की। मृतक के भतीजा राम लखन यादव ने बताया कि गांव के करीब 10 लोग एक साथ बाबा वैद्यनाथधाम जलार्पण के लिए आए थे। 12 अगस्त को राजकुमार यादव ने बाबा मंदिर में जलार्पण किया था। उसके बाद वह अन्य साथियों से बिछड़ गया। काफी खोजबीन के बावजूद पता नहीं चला। काफी प्रयास के बाद साथ आए लोग वापस गांव लौट गए। बताया कि परिजन दोबारा देवघर पहुंचे और राजकुमार की खोजबीन शुरू की। उस दौरान कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि एक श्रद्धालु का शव सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.