छपरा, अप्रैल 12 -- छपरा, हमारे संवाददाता l सदर अस्पताल परिसर में मुख्य द्वार से मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर' भवन होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय तक जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर अस्पताल प्रशासन ने गंभीर पहल की है। इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कृष्ण मोहन दुबे ने कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर शीघ्र सड़क निर्माण कराने का अनुरोध किया है। डॉ. दुबे ने कहा कि यह मार्ग अस्पताल के कई प्रमुख विभागों को जोड़ता है, जिनमें ओपीडी, मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर शामिल हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब हालत लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने विशेष रूप से जलजमाव की समस्या का उल्लेख करते हुए बताया कि बारिश या पानी के जमाव के कारण यह मार्ग कई बार पूरी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.