छपरा, जून 22 -- नोट इसके साथ सदर अस्पताल की घटना पर राजद ने उठाये सवाल भी लगाएं। छपरा, हमारे संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को नवजात के शव मिलने और उसे जानवर द्वारा नोचने का मामला सोमवार को सामने आया। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने शव नोचने की घटना से इंकार किया है। नवजात का मिलने से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। अस्पताल के एक्स-रे रूम के समीप लोगों ने नवजात को देखा। इसकी सूचना तत्काल अस्पताल प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे और नवजात को उठाकर इमरजेंसी वार्ड में ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. हरिंदर प्रसाद ने उसकी जांच की। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना भगवान बाजार थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे ...