मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल में बुधवार दोपहर एक बिचौलिये द्वारा महिला से ठगी का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर की रानी देवी अपनी बच्ची का इलाज कराने एमसीएच में आई थीं। डॉक्टर ने जांच के लिए अल्ट्रासाउंड लिखा था। इसी दौरान एक बिचौलिया महिला ने उन्हें निजी जांच घर में अल्ट्रासाउंड कराने का झांसा दिया। बिचौलिया ने आधार कार्ड लेने के बहाने रानी देवी का पर्स ले लिया और उसमें से चार हजार रुपये निकालकर फरार हो गई। महिला ने खोजबीन के दौरान उसे सदर अस्पताल में ही पकड़ लिया, लेकिन कुछ लोगों ने उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद रानी देवी ने अपने परिजनों को बुलाकर अस्पताल परिसर में हंगामा किया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में अस्पताल के गार्ड ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.