लखीसराय, अगस्त 18 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल के एनआरसी वार्ड में रविवार को 25 वर्षीय सफाईकर्मी कुसुम कुमारी का शव फंदे से लटका मिलने के मामले में पुलिस ने उसके सहकर्मी सफाईकर्मी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नीतीश को कबैया स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मृतका के परिजनों ने नीतीश पर कुसुम को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेजने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। घटना से पहले दोनों के बीच बातचीत का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के सामने आया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीतीश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नीतीश ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया। उसने पुलिस को बताया कि वह सुबह ड्यूटी पर आया...