कोडरमा, अप्रैल 1 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा सदर अस्पताल में मंगलवार को एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। मृतका की पहचान इंदरवा निवासी 30 वर्षीय मीना देवी, पति तिलेश्वर साव के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया, जिसे बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। परिजनों के अनुसार, मीना देवी छत से सटी दीवार पर झाड़ू लगा रही थी, इसी दौरान दीवार के साथ वह भी नीचे गिरकर घायल हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के समय महिला होश में थीं और बातचीत भी कर रही थीं, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि अस्पताल में इमरजेंसी के दौरान कोई डॉक्टर ...