सदर अस्पताल में महिला का जटिल ऑपरेशन
धनबाद, जून 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। सदर अस्पताल में बुधवार को एक महिला का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि बरवाअड्डा निवासी 42 वर्षीया लखीवाला देवी बीते तीन माह से अधिक मासिक रक्तस्राव से परेशान थी। पति पेशे से चालक है। आर्थिक तंगी के कारण वे निजी अस्पताल में इलाज कराने में असमर्थ थीं। सदर अस्पताल में डॉ संजीव प्रसाद के नेतृत्व में सफलतापूर्वक बच्चेदानी निकाली गई। निजी अस्पताल में ऑपरेशन पर 30 हजार से 40 हजार रुपए तक का खर्च आता है। सदर अस्पताल में यह इलाज निःशुल्क किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.