मुंगेर, जून 18 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल के तीसरे तल पर स्थित नेत्र वार्ड में एक महिला सफाईकर्मी के साथ छेड़छाड़ का मामला गरमा गया है। सरकार के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक परिवाद समिति (इंटरनल कंपलेंट कमेटी) का गठन कर दिया है। यह कमेटी पूरे मामले की गहन जांच कर तीन दिनों के भीतर अस्पताल उपाधीक्षक को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रमन कुमार ने बताया कि बुधवार को पीड़ित महिला सफाईकर्मी ने नेत्र सहायक विकास कुमार पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया था। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बनी इस विशेष जांच कमेटी में डॉ. अर्चना, परिचारिका श्रेणी-एक हेमा कुमारी व ज्योति कुमारी और सामाजिक कार्यकर्ता फुलेंद्र चौधरी को शामिल किया गया है。

​बिना सूचना गायब रहा आरोप...