नवादा, अप्रैल 25 -- शहर के सदर अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए पीने की पानी की मुक्कमल व्यवस्था की गई थी, लेकिन उचित देखरेख के अभाव में अस्पताल में इलाज कराने आने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कहने को तो अस्पताल में दो आरओ हैं, पर इनमें एक आरओ लंबे समय से खराब है। आरओ टंकी के समीप कूड़ा- कचरा फेंके रहने के कारण लोग उस आरओ का पानी पीने से कतराते हैं। इस गर्मी के मौसम में मरीजों और उनके परिजनों को बाजार से खरीदकर बोतलबंद पानी पीने को विवश होना पड़ रहा है। सदर अस्पताल में दो आरओ के अलावा पेयजल के लिए एक और वाटर बूथ बनाया गया है, ताकि अस्पताल में आने वालों को पीने का पानी आसानी से मिल सके। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में पेयजलापूर्ति ठप, वाटर कूलर से मिल रहा गर्म पानी-प्लान की खबर इस वाटर बूथ पर तीन नल लगे हैं। ज...