मधेपुरा, अप्रैल 28 -- सदर अस्पताल में मरीजों की लगी रही भीड़ ओपीडी के जनरल कक्ष में ज्यादातर मरीज सीजनल बीमारियों से पीड़ितशिशु रोग कक्ष में ज्यादातर बच्चे दस्त व उल्टी से पीड़ित बताए गएफोटो ::: सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सोमवार को पहले शिप्ट में टोकन कटवाने के लिए मरीजों की भीड़।मधेपुरा, संवाद सूत्र।मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव से लोग लगातार मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अधिकतर लोग सर्दी,खांसी और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर टोकन कटवाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन रही। ओपीडी के पहले शिप्ट में इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सोमवार को मरीजों की अधिक भीड़ रही। पहले शिप्ट...