चतरा, मई 13 -- चतरा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल चतरा में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल की सभी नर्स एकजुट होकर कार्यक्रम में शामिल हुईं और केक काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान नर्सों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भी भाग लिया। लोगों ने नर्सों के योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि नर्स स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं। जो दिन-रात मरीजों की सेवा में तत्पर रहती हैं। मरीजों की देखभाल और उपचार में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को किया सम्मानित इस मौके पर नर्सों ने अपने अनुभव साझा किए और बेहतर स्वास्थ्य सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.