धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, संवाददाता। सदर अस्पताल में मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) बनकर तैयार है। आधुनिक यूनिट का उद्घाटन आठ मार्च को किया जाएगा। अब सदर अस्पताल में ही नवजात शिशुओं को बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) की राशि से एमएनसीयू का निर्माण कराया गया है। अबतक सदर अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं के इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं थी। ऐसी स्थिति में गंभीर हालत में नवजात को एंबुलेंस से मेडिकल अस्पताल भेजना पड़ता था, जिससे इलाज में देर होने के साथ कई बार समय पर उच्चस्तरीय देखभाल नहीं मिलने से नवजातों की जान पर खतरा उत्पन्न हो जाता था। जानकारी के अनुसार कई वर्ष पहले सदर अस्पताल में जगह की कमी और मरीजों की संख्या कम होने के कारण स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) को मेडिकल अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.