जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- सदर अस्पताल में भी 14 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगेगा। गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने एचपीवी वैक्सीन केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एचपीवी का टीका बच्चियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इससे बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाया जा सकेगा। जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा ने बच्चियों के माता-पिता से आह्वान किया कि बिना किसी संशय के टीकाकरण कराएं। डॉ. मिताली घोष ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में कारगर है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होकर बच्चियों का टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। मालूम हो कि घाटशिला अस्पताल समेत जिले के आधा दर्जन स्वास्थ्य केंद्र में बच्चियों को टीका लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.