सदर अस्पताल में भिड़े दो गुट, मची अफरा-तफरी
मुंगेर, जून 18 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिन्नत नगर में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गए। हद तो तब हो गई जब इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे दोनों पक्ष इमरजेंसी वार्ड के सामने ही एक बार फिर आपस में भिड़ गए। अस्पताल परिसर में दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। एक पक्ष के घायल जहांगीर ने बताया कि वह खेलने जा रहा था, तभी पड़ोसी मो. नसीमुद्दीन ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर थप्पड़ जड़ दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट में तीन लोग घायल, नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज उसे बचाने आए चचेरे भाई अलकमा को भी नसीमुद्दीन, शाहिद और जाहिद ने पीटकर घायल कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.