सदर अस्पताल में भर्ती मानसिक रोगी महिला रिम्स रेफर
देवघर, जून 28 -- देवघर,प्रतिनिधि सदर अस्पताल में पिछले चार दिनों से भर्ती मानसिक रूप से बीमार एक महिला को रविवार को बेहतर इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रांची भेज दिया गया। महिला को सरकारी 108 एम्बुलेंस से रिम्स रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में उसका उपचार होगा। जानकारी के अनुसार करीब चार दिन पहले मोहनपुर थाना पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में सड़क पर घूम रही महिला को संरक्षण में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान महिला का मानसिक संतुलन लगातार बिगड़ा था। वार्ड में काफी उग्र व्यवहार कर रही थी और अस्पताल के कमरे में रखे कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे अस्पताल कर्मियों और मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने इसकी जानकारी उपायुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.