गुमला, जून 6 -- गुमला। सदर अस्पताल में मोबाइल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को वार्ड संख्या 125 में भर्ती रायडीह प्रखंड के कापोडीह निवासी निर्मला टोप्पो का मोबाइल चोरी हो गया। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार रात सोने से पहले उन्होंने मोबाइल तकिया के नीचे रखा था। सुबह उठने पर मोबाइल गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। घटना के बाद उन्होंने गुमला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन के बाद वार्ड में सो रही महिला के पर्स से चोरों ने उड़ाए नगद सहित चार लाख के जेवरात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...