मोतिहारी, सितम्बर 27 -- मोतिहारी, निसं। सदर अस्पताल में भर्ती एक अज्ञात युवक (32) की मौत रविवार को हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा गया है। बताया जाता है कि 16 सितंबर को सुगौली पीएचसी में अज्ञात युवक को भर्ती कराया गया था। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया था। 17 सितंबर से उक्त अज्ञात युवक का इलाज चल रहा था। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार किसी अंदरुनी बीमारी के कारण युवक की मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...