सदर अस्पताल में ब्लड नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
गुमला, मई 12 -- गुमला। सदर अस्पताल में मरीजों को ब्लड उपलब्ध नहीं होने की समस्या पर सामाजिक कार्यकर्ता देवकी देवी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों से भर्ती एक मरीज को ब्लड नहीं मिलने से परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीज की हालत नाजुक होने के बावजूद उसे रांची ले जाने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में इस तरह की कई समस्याओं से मरीज और उनके परिजन जूझ रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्था दुरुस्त करने और मरीजों को समय पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.