सासाराम, मार्च 21 -- सासाराम, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में बीमार एक बच्चे को ऑक्सीजन नहीं मिला, जिस कारण पूरी रात उसके परिजन परेशान रहे। बताया जाता है कि सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में शुक्रवार रात तकरीबन नौ बजे कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ़कला निवासी रामप्यारे यादव ढाई वर्षीय पुत्र शिवांस को इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। इस दौरान बच्चे को ऑक्सीजन की जरूरत थी। जिसे लेकर परिजन ट्रामा सेंटर से लेकर अस्पताल के अन्य वार्डों में दौड़ लगाते रहे। बीमार बच्चे के पिता रामप्यारे यादव ने बताया कि बेटे की तबियत खराब होने के कारण इलाज के लिए रात नौ बजे में ट्रामा सेंटर पहुंचा था। लेकिन, यहां पर किसी तरह की सुविधा नहीं मिली। बेटे को ऑक्सीजन की जरूरत थी। लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.