सदर अस्पताल में बिना इलाज साढ़े 6 घंटे तड़पता रहा मरीज, आखिर में तोड़ा दम; स्ट्रेचर तक नहीं मिला
हिंदुस्तान प्रतिनिधि, जून 23 -- Bihar Health System Negligence: बिहार के भोजपुर जिले के मुख्य आरा सदर अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां इलाज में हुई कोताही की वजह से छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक मरीज की तड़प-तड़प कर जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, घायल मरीज को अस्पताल लाने के बाद करीब साढ़े छह घंटे तक कोई भी इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और अंत में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद भाकपा माले नेता और अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता ने सिविल सर्जन से लिखित शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस परीक्षा: पटना, गया और दानापुर से आज और कल दौड़ेंगी 13 स्पेशल ट्रेनेंइमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर देने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.