गढ़वा, दिसम्बर 14 -- गढ़वा। मित्र मंडली सेवा समिति का रविवार को सदर अस्पताल में 51वें सप्ताह का सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।उक्त अवसर पर अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के बीच चाय-ब्रेड का वितरण किया गया। उसके अलावा नवजात शिशुओं को गर्म कपड़े, ऊनी टोपी, दूध का बोतल प्रदान की गई। साथ ही सदर अस्पताल में आए अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच भी ऊनी टोपी का वितरण किया गया।मित्र मंडली सेवा समिति का संकल्प जताया कि आगे भी इसी तरह नि:स्वार्थ भाव से सामाजिक सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहेंगे।मौके पर संतोष केसरी, रवि केसरी, सुनील गुप्ता, प्रभु गुप्ता, अजय आनंद, प्रशांत गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश गुप्ता, मोनू केशरी, गोविंद गौड़, शनि कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.