मोतिहारी, जुलाई 22 -- मोतिहारी। अरवल में सिविल सर्जन के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में बिहार स्वास्थ्य चिकित्सा संघ की ओर से आयोजित आउटडोर बहिष्कार का असर मोतिहारी सदर अस्पताल में देखने को नहीं मिला। बहिष्कार के बावजूद बुधवार को अस्पताल का आउटडोर विभाग सामान्य दिनों की तरह संचालित हुआ। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पूरे दिन लगभग 9 सौ से अधिक मरीज ओपीडी में देखे गये । इसके साथ ही इमरजेंसी सेवाएं भी सुचारू रूप से चलती रहीं। प्रसव और सिजेरियन जैसे जरूरी ऑपरेशन भी समय पर किए गए। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एस. एन. सत्यार्थी ने बताया कि बहिष्कार का अस्पताल के किसी भी सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। यह भी पढ़ें- अरवल सिविल सर्जन से दुर्व्यवहार के विरोध में बांका के डॉक्टर हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा रही चालू आउटडोर, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष और ऑपरेशन ...