सदर अस्पताल में बनेगी पांच बेड की मॉड्यूलर आईसीयू और ओटी
धनबाद, जून 3 -- सदर अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को जल्द बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए यहां पांच बेड की अत्याधुनिक मॉड्यूल आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ मॉड्यूल ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का भी निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल अस्पताल में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना में घायल मरीजों को अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। आईसीयू शुरू होने के बाद ऐसे मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा और रेफरल की आवश्यकता भी कम होगी। अस्पताल प्रबंधन ने आईसीयू संचालन के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया है। अस्पताल के पुराने रजिस्ट्रेशन काउंटर वाले कमरे को मॉड्यूल आईसीयू के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक निर्माण और आंतरिक साज-सज्जा का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.