जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- सदर अस्पताल परिसर में आयुष्मान योजना से नए विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति होगी, ताकि मरीजों को बेतहर चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो। सिविल सर्जन ने आयुष्मान योजना से नए विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति का आदेश देने के साथ ही साक्षात्कार का दिन निर्धारित किया है। मालूम हो कि खासमहल सदर अस्पताल में सौ बेड का प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल शुरू होने से मरीजों की संख्या बढ़ गई। वहीं, विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी सामने आ रही है। इससे पहले आयुष्मान योजना से 13 डॉक्टरों के नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई थी। अभी नए सिरे से डॉक्टर का साक्षात्कार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.