मुंगेर, जून 11 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ब्लड बैंक के परीक्षण कक्ष (लैब) की छत का एक भारी-भरकम प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। प्लास्टर फाल्स सीलिंग को तोड़ते हुए नीचे ड्यूटी पर तैनात लैब टेक्नीशियन विकास कुमार के ऊपर जा गिरा। इस हादसे में लैब टेक्नीशियन घायल हो गए। घटना के बाद ब्लड बैंक में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में अन्य कर्मियों के सहयोग से घायल विकास कुमार का प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उन्हें घर भेजा गया। घटना सुबह लगभग 7:30 बजे की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण , समय से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देशतीन साल पहले हुए जीर्णोद्धार की खुली पोलः ​इस हादसे ने अस्पताल प्रबंधन और निर्माण कार्य की गुणवत्ता ...