सदर अस्पताल में प्लास्टर के नाम पर पैसे मांगने का आरोप
गोपालगंज, अप्रैल 1 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता मॉडल सदर अस्पताल में इलाज के दौरान प्लास्टर करने के नाम पर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बुधवार को एक महिला ने अस्पताल प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि अस्पताल के दो कर्मियों ने उसके बच्चे का प्लास्टर करने के लिए पैसे की मांग की। महिला के अनुसार जब उसने पैसे देने से इनकार करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में प्लास्टर के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, तो कर्मियों ने प्लास्टर करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने कथित रूप से यह भी कहा कि "जाओ, जिससे शिकायत करना है कर दो, हम प्लास्टर नहीं करेंगे।" इस घटना से पीड़िता काफी आहत है। उसने न्याय की मांग की है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। पीड़िता द्वारा एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.