देवघर, जनवरी 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में प्रसव के लिए लाई गई एक गर्भवती महिला की इलाज के क्रम में प्रसव से पहले मौत हो गई। मृतका की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह बसमत्ता गांव निवासी 26 वर्षीय किरण देवी, पति सदानंद साहू के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किरण देवी को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में ऑन ड्यूटी महिला चिकित्सक द्वारा आवश्यक जांच और परीक्षण किए गए। जांच के उपरांत प्रसव कक्ष में ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान एएनएम द्वारा महिला के हाथ में कैनुला लगाया गया, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति बिगड़ने की जानकारी तत्काल एएनएम द्वारा ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर को दी गई। महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत इमरजेंसी ओपीडी भेजा गया, जहां ऑन ड्यूटी महिला ...