देवघर, मई 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में प्रसव के नाम पर कथित अवैध वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला के परिजनों से अस्पताल में प्रसव कराने के बदले पैसे की मांग की गई। मामला 25 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि के बाद का बताया जा रहा है। हलांकि हिंदुस्तान अखबार इस वीडिओ को पुष्टी नहीं करती है। यह भी पढ़ें- प्रसूताओं से वसूले रुपये, विरोध पर दी रेफर करने की धमकीमामले का विवरण मिली जानकारी के अनुसार यह मामला दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया रोड निवासी 22 वर्षीया प्रिया कुमारी, पति आदित्य शर्मा से जुड़ा है। परिजनों का आरोप है कि प्रसव पीड़ा बढ़ने पर वे प्रिया कुमारी को तत्काल देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां प्रारंभ में इलाज में देरी क...