लखीसराय, दिसम्बर 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सदर अस्पताल उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब प्रसव के लिए पहुंची एक महिला की सास और मां के बीच आपसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। घटना पचोटा गांव निवासी रूबी देवी और दयानंद कुमार से जुड़े पारिवारिक विवाद को लेकर हुई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पचोटा गांव निवासी रूबी देवी को प्रसव के लिए परिजन सदर अस्पताल लाए थे। रूबी के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलने पर उसकी मां भी अपनी पुत्री को देखने सदर अस्पताल पहुंची। इसी दौरान रूबी की सास और मां (समधन) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.