चाईबासा, जुलाई 26 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में पुलिस बल के लिए एक विशेष वार्ड चालू किया गया है। उक्त वार्ड मे सभी पुलिस बल के जवान बीमार पड़ने पर रहने की व्यवस्था की है। वार्ड का उद्घाटन एसडीपीओ वहामन टूटीं ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा राज्य के घोर नक्सल एवं जानलेवा मलेरिया प्रभावित जिला है। विशेष परिस्थिति में पुलिस पदाधिकारी को सदर अस्पताल चाईबासा में इलाज किया जाता है और बेहतर इलाज सही से हो इसके लिए अलग से एक वार्ड बनाया गया है। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी और जवानो के लिए अलग से वार्ड बनाने के लिए उपयुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणू, सिविल सर्जन डॉ, जुझार मांझी,डीएस डा, शिव चरण हासदा के साथ पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन को तहेदिल से बधाई दी। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: सदर अ...