सुपौल, अप्रैल 26 -- सुपौल, वरीय संवाददाता जल्द ही सदर अस्पताल आने वाले मरीज व उनके परिजनों को स्थायी पार्किंग की सुविधा मिलने लगेगी। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो यह प्रक्रिया मई से शुरू हो जाएगी। अस्पताल परिसर में स्थायी मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण को लेकर नगर परिषद की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। नगर परिषद के आर्किटेक्ट मल्टी स्टोरी पार्किंग का नक्शा तैयार करने में जुट गए हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही नक्शा तैयार हो जाएगा। इसके बाद नगर परिषद की बोर्ड की होने वाली बैठक में इसका प्रस्ताव लाकर इसे पारित किया जाएगा और पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- सड़क पर वाहन खड़े होने से लगता जाम दरअसल, सदर अस्पताल में वाहन पार्किंग नहीं होने की वजह से रोजाना अस्पताल आने-जाने वाले मरीज व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.