रांची, मई 2 -- रांची, संवाददाता। मरीजों को मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र (नसों) से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सदर अस्पताल में अत्याधुनिक न्यूरो फिजियोलॉजी लैब की शुरुआत की गई है। उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार और उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने किया। जिला स्तर पर यह पहली ऐसी लैब है, जहां दुर्घटना में घायल मरीजों और बच्चों में सुनने या नसों की समस्याओं की सटीक पहचान हो सकेगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस सुविधा से गरीब और जरूरतमंदों को कम समय और न्यूनतम खर्च में बेहतर उपचार सुनिश्चित हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.