जमशेदपुर, मार्च 28 -- सदर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने की पहल शुरू हो गई। सिविल सर्जन सदर अस्पताल में एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ व एक चाइल्ड विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने में जुटे हैं। डॉक्टरों की नियुक्ति आयुष्मान योजना के तहत होगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की जांच और इलाज में सहूलियत हो। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की नियुक्ति से सदर अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन की संख्या बढ़ जाएगी। इधर, सदर अस्पताल में सौ से ज्यादा कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य मुख्यालय भेजा गया है। जानकार बताते हैं कि सदर अस्पताल में हार्ट, सर्जन, डायबिटीज, टीबी और गायनी के विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति आयुष्मान योजना फंड से पहले हुई है, जबकि सदर अस्पताल के सौ बेड वाले फैब्रिकेटेड वार्ड में भी छह डॉक्टर आयुष्मान योजना के तहत काम कर रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.