लखीसराय, जनवरी 25 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में निजी एंबुलेंस व अन्य वाहन की एंट्री पर रोक लगाने के लिए अस्पताल प्रबंधन सख्त हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने परिसर में बेवजह निजी एंबुलेंस व अन्य वाहन की एंट्री पर रोक की जिम्मेवारी सुरक्षा कर्मी देते हुए सख्ती से पालन का निर्देश दिया है। डीएस डॉ राकेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि निजी वाहन और एंबुलेंस को बिना अनुमति परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ऑन ड्यूटी तैनात सुरक्षा कर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे निजी वाहन को परिसर में प्रवेश करने से रोकें और नियम का सख्ती से पालन कराएं। इसके साथ ही 102 एंबुलेंस चालक जो निजी वाहन का संचालन करते या अन्य माध्यम से करवाते हैं उनका नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.