लखीसराय, फरवरी 3 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डीएनबी पीडियाट्रिक्स की पढ़ाई शुरू करने को लेकर पहल तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अंजनी कुमार पांडे ने सदर अस्पताल का निरीक्षण एवं समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान अस्पताल में उपलब्ध शैक्षणिक, चिकित्सीय और आधारभूत संरचनाओं का गहन अवलोकन किया गया। डीएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर ने सदर अस्पताल प्रबंधन को डीएनबी शिशु रोग पाठ्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारियों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए रूम, लाइब्रेरी, शिक्षण सामग्री, ओपीडी, आईपीडी, एसएनसीयू और अन्य तकनीकी सुविधा को बेहतर करने का निर्देश दिया। अस्पताल में मरीज की संख्या, केस लोड औ...