गुमला, मार्च 11 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में गुरुवार को ऑपरेशन थिएटर कक्ष का शुभारंभ किया गया। सदर अस्पताल भवन के प्रथम तल्ले पर स्थित इस ऑपरेशन कक्ष का उद्घाटन अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अनुपम किशोर, डॉ. शकुंतला मुर्मू और डॉ. रौशन खलखो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर उपाधीक्षक डॉ. किशोर ने बताया कि पहले ऑपरेशन कक्ष में कई प्रकार की समस्याएं सामने आ रही थीं। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता था। इन समस्याओं को देखते हुए कक्ष का रंग-रोगन कर उसे बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया गया है। साथ ही ऑर्थोपेडिक्स मरीजों के लिए अलग ऑपरेशन कक्ष तथा प्रसव के लिए अलग ऑपरेशन कक्ष की व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था से डॉक्टरों और नर्सों को कार्य करने में काफ...