सदर अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड शिविर आयोजित, नौ लोगों को मिला प्रमाण पत्र
कोडरमा, मई 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल कोडरमा में गुरुवार को दिव्यांग बोर्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 12 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से नौ लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। जारी प्रमाण पत्रों में अस्थि दिव्यांगता से संबंधित 1, मानसिक दिव्यांगता के 3, फाइलेरिया से प्रभावित 3 तथा लकवा (पैरालिसिस) से संबंधित 2 लाभुक शामिल हैं। वहीं, मानसिक दिव्यांगता से जुड़े 2 अन्य मरीजों को आगे की जांच एवं आईक्यू असेसमेंट के लिए रिनपास, कांके रेफर किया गया।शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यक चिकित्सीय जांच एवं प्रमाणन की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी। इस दौरान अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष चंद, जिला वीबीडी पदाधिकारी सह फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार, ईएनटी विशेषज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.