सीवान, अप्रैल 9 -- सीवान से संदीप कुमार सिंह। सदर अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सकों के अनुपस्थित पाए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रभारी अधीक्षक डॉ. रीता सिन्हा द्वारा 6 अप्रैल को किए गए औचक निरीक्षण में विभिन्न विभागों के कई चिकित्सक अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए थे। ड्यूटी के दौरान समय से अनुपस्थित रहने वालों में नेत्र ओपीडी के डॉ. राघवेंद्र वाजपेयी, जनरल ओपीडी के डॉ. रूबीना खातुन, सर्जरी ओपीडी के डॉ. राजीव कुमार रंजन, दंत ओपीडी के डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता व फिजियोथेरेपी की पल्लवी कुमारी का नाम शामिल हैं। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान सुबह 10.15 बजे तक सभी अपने-अपने कार्यस्थल पर मौजूद नहीं थे। पत्र में उल्लेख किया गया है कि 6 अप्रैल को निर्धारित समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.