सीतामढ़ी, नवम्बर 27 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल सीतामढ़ी में चिकित्सा शिक्षा को लेकर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में पटना की डॉ. राजनंदिनी ने डीएनबी कोर्स के लिए औपचारिक रुप से अपना नामांकन कराया है। इसके साथ ही अस्पताल में डीएनबी संचालन से जुड़े आवश्यक कार्य- सेटअप, बैंक अकाउंट, छात्रों की लॉग-बुक की छपाई तथा संचालन समिति का गठन का कार्य तेजी से अंतिम चरण में हैं। बिहार में सीतामढ़ी सदर अस्पताल उन चुनिंदा सरकारी संस्थानों में है, जिसे तीन विषयों में डीएनबी डिप्लोमा कोर्स की मान्यता प्राप्त है। इन संस्थानों में छपरा और सीतामढ़ी प्रमुख हैं। अस्पताल प्रबंधन ने जेनरल मेडिसिन में डीएनबी डिग्री कोर्स के लिए भी आवेदन भेजा है। इसकी स्वीकृति मिलते ही सीतामढ़ी सदर अस्पताल प्रदेश में सर्वाधिक विषयों में डीएनबी कोर्स चलाने...