सदर अस्पताल में डिहाइड्रेशन, लू और वायरल बुखार के मरीज बढ़े
चतरा, मई 23 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। चतरा सदर अस्पताल में डिहाइड्रेशन, लू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पिछले कुछ दिनों में करीब 25 से 30 प्रतिशत मरीज गर्मी जनित बीमारियों से पीड़ित होकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक उल्टी, बुखार, कमजोरी और लू लगने के मामले सामने आ रहे हैं। बच्चे और बुजुर्गों के साथ-साथ मजदूरी करने वाले लोग भी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सदर अस्पताल में गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- गर्मी को लेकर सदर अस्पताल अलर्ट, छह विशेष बेड तैयार अस्पताल में कुल 100 बेड उपलब्ध हैं, जिनमें 10 बेड विशेष रूप से लू प्रभावित मरीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.