बांका, मई 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: जिले के सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल परिसर में आगजनी जैसी आपात स्थिति से निपटने के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करना था। इस दौरान मॉक ड्रिल का नेतृत्व अग्निशमन विभाग के प्रधान अग्निक शिवमुनि प्रसाद ने किया। वहीं मौक़े पर अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों एवं उनके परिजनों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि, किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय संयम और सूझबूझ से काम लेना सबसे जरूरी होता है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल उन्होंने प्राथमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.