भागलपुर, जनवरी 29 -- जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदलने वाली है। लंबे समय से हड्डी की सर्जरी की सुविधा न होने के कारण मरीजों को होने वाली भाग-दौड़ अब जल्द ही समाप्त हो सकती है। अस्पताल प्रशासन ने हड्डी रोग विभाग में बड़ी सर्जरी शुरू करने की दिशा में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वर्तमान में स्थिति यह है कि हड्डी टूटने या गंभीर चोट लगने पर मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद सीधे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया जाता है। इससे न केवल मायागंज अस्पताल पर दबाव बढ़ता है, बल्कि गरीब मरीजों और उनके परिजनों को शारीरिक व मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है। सी-आर्म मशीन मिल गई, अब मानव बल का इंतजार सदर अस्पताल के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि मुख्यालय से सी-आर्म मशीन की उपलब्धता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.