बांका, जून 25 -- बांका, निज संवाददाता। बांका सदर अस्पताल में गुरुवार को बांका के सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों के साथ ही नर्सों संग एक बैठक की गई। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में 5 बेड की आईसीयू तैयार, 30 को होगा शुभारंभ बैठक का उद्देश्य इस दौरान अस्पताल के सफल संचालन और आपातकालीन विभाग में पहुंचने वाले रोगियों की देखभाल के साथ ही उनके ईलाज के दौरान बरती जाने वाली संवेदनाएं और सावधानियों के ऊपर विस्तार से चर्चा की गई। सीएस डॉ जितेंद्र ने सदर अस्पताल में कार्यरत अपने सभी डॉक्टरों और कर्मियों को कहा कि मरीज और उनके परिजन घबराए हालात में अस्पताल पहुंचते हैं ,ऐसे में उन्हें धैर्य के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें ढांढ़स देते हुए ईलाज करना चाहिए , ज्यादातर मरीजों का उपचार यहां संभव हो पाए,यही ...