जमशेदपुर, मई 8 -- खासमहाल सदर अस्पताल के मरीजों को जल्द डेंटल एक्सरे मशीन से जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे दंत रोग के मरीजों को बाहर निजी केंद्रों पर जांच कराने के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। चिकित्सकों को भी मरीजों के दांतों की जड़, जबड़े की हड्डी, मसूड़ों के नीचे की सड़न, संक्रमण और प्रभावित दांतों की आसानी से पहचान करने में मदद मिलेगी। जानकारों के अनुसार, जिला स्वास्थ्य विभाग और सदर अस्पताल ने डेंटल एक्सरे मशीन का प्रस्ताव करीब एक वर्ष पहले राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय भेजा था। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद जुगसलाई, घाटशिला और बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मशीन लग चुकी है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल के डेंटल विभाग में मरीज परेशान सदर अस्पताल में भी एक महीने के अंदर डेंटल एक्सरे मशीन लग जाने की उम्मीद है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.